Changa App क्या है और कैसे करता है काम, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Tiktok चलाने के लिए यूजर के पास अपने पुराने Tiktok अकाउंट का यूजरनेम या फिर आईडी और पासवर्ड पता होना जरूरी होता है। यह दोनों मालूम होने पर यूजर आसानी से अपना पुराना Tiktok अकाउंट हासिल कर पाएंगे।

भारत सरकार की तरफ से चीनी ऐप Tiktok को बैन कर दिया गया है। हालांकि बैन के बाद भी भारत में Tiktok अकाउंट को एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही अपने पुराने Tiktok वीडियो को दोबारा से हासिल किया जा सकता है।

Tiktok अकाउंट को चलाने के लिए एक थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना होगा। साधारण शब्दों में कहें, तो अपने पुराने Tiktok अकाउंट को एक तीसरे अकाउंट के साथ लिंक करना होगा। इसके बाद आप पहले की तरह Tiktok वीडियो बना पाएंगे, उन्हें एडिट और शेयर कर पाएंगे।

हालांकि इसके लिए जरूरी होगा कि यूजर को अपने पुराने Tiktok अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड मालूम हो। Changa ऐप बिल्कुल Tiktok की तरह है। इसका लेआउट, इंटरफेस देखकर आपको Tiktok की तरह ही मिलेगा। इस ऐप को 10 लाख से ज्यादा बाद डाउनलोड किया गया है।

ऐप में आपको पहले की तरह वीडियो लाइक करने, कमेंट करने और व्हाट्सऐप से वीडियो शेयर करने और वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा वीडियो को एडिट और शूट करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही दूसरे यूजर्स को फॉलो भी कर पाएंगे।