iOS 14 के साथ iPadOS 14, watchOS 7, tvOS 14 आज होंगे रिलीज

iPhone 6s से लेकर iPhone se 2020 तक को मिलेगा ios 14 का अपडेट

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने नई एपल वॉच सीरीज 6  के साथ किफायती स्मार्टवॉच एपल वॉच एसई को भी पेश कर दिया है। इसके अलावा 15 सितंबर को आयोजित हुए एपल के time flies इवेंट में नए आईपैड 8 और आईपैड एयर 4 को भी लॉन्च किया गया है। इवेंट में एपल के सीईओ टिम कुक ने आईओएस 14 के रिलीज की भी जानकारी दी। एपल की नई ओएस iOS 14, iPadOS 14, watchOS 7, tvOS 14 का अपडेट आज रात यानी 16 सितंबर की रात 10 बजे से मिलने लगेगा।

iOS 14 का अपडेट उन सभी आईफोन को मिलेगा जिनमें iOS 13 है। इसका मतलब यह है कि आईओएस 14 का अपडेट iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone SE (2020) को मिलेगा। वैसे तो फोन में आने वाले सभी अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाता है लेकिन यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप अपने आईफोन की  सेटिंग में जाकर अपडेट कर सकते हैं।

अपडेट चेक करने के लिए इस स्टेप को फॉलो करें- Settings>General>Software Update...इसके बाद वाई-फाई नेटवर्क पर अपने फोन को अपडेट करें। अपडेट के दौरान फोन की बैटरी फुल रखें तो बेहतर होगा। iOS 14 को एपल ने WWDC 2020 में पेश किया था। iOS 14 में होम पेज को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। iOS 14 में आप फोन में मौजूद तमाम एप्स को एक जगह व्यवस्थित कर सकते हैं। एपल ने इसे एप लाइब्रेरी नाम दिया है। इसके अलावा iOS 14 अपडेट के बाद आपको विजेट की नई डिजाइन मिलेगी। 

इसके अलावा नए अपडेट में फेसटाइम, वॉयस कॉल और सिरी को के साथ नया इंटरफेस मिलेगा। नए अपडेट में पिक्चर इन पिक्चर मोड भी मिलेगा। iOS 14 के अपडेट के बाद आप किसी मैसेज को पिन भी कर सकते हैं। iOS 14 के अपडेट के साथ एपल iPadOS 14, watchOS 7 और tvOS 14 का भी अपडेट जारी कर रही है। नए iPadOS में साइडबार की नई डिजाइन मिलेगी, पुल डाउन मिनस और नया सर्च एक्सपेरियंस मिलेगा। watchOS 7 में कस्टमाइजेशन वॉच फेसेज मिलेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए एक्टिविटी रिंग मिलेगी। साथ ही वॉच फेस को शेयर करने की भी सुविधा मिलेगी।