Realme Buds Q2 भारत में 24 जून को होगा लॉन्च, इसमें चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटे का प्लेबैक टाइम भी मिलेगा।

Realme Buds Q2 में अलग से गेमिंग मोड दिया गया है जो लो लेटेंसी 88ms को सपोर्ट करेगा, साथ ही ईयरबड्स एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आएंगे। 

Realme Buds Q2 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है। Realme Buds Q2 ईयरबड्स भारत में 24 जून 2021 को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इसी दिन Realme Narzo 30 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन और 32 इंच के नए रियलमी स्मार्ट फुल एचडी टीवी भी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के दावे के मुताबिक, Realme Buds Q2 को चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा।

साथ ही ईयरबड्स एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आएंगे। Realme Buds Q2 में अलग से गेमिंग मोड दिया गया है जो लो लेटेंसी 88ms को सपोर्ट करेगा। Realme ने पुष्टि की है कि Realme Buds Q2 के भारतीय मॉडल में एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन दिया गया है। Realme की ओर से एक टीजर इमेज जारी की गई है, जिसके मुताबिक ईयरबड्स व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आएंगे।

Realme Buds Q2 को करीब 2,900 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। Realme Buds Q2 को इन-इनर डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही पॉलीमर कंपोजिट डायफ्राम और नई बास बूस्ट प्लस एन्हांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी के दावे के मुताबिक, Realme Buds Q2 में 20 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। जबकि प्रत्येक ईयरबड 5 घंटे का प्लेबैक समय प्रदान करेगा। रियलमी के 24 जून के मेगा लॉन्चिंग इवेंट में रियलमी के कई बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। रियलमी नार्ज़ो 30 को भारत में दो मॉडल 5जी और 4जी वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही रियलमी पहली बार 32 इंच का फुल एचडी प्लस स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रहा है।